कैमूर में फेसबुक पर हथियार लहराते वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक पर आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : फेसबुक पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद चैनपुर पुलिस ने अजीत पांडेय के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Kaimur News : थाना क्षेत्र के लखमनपुर गांव निवासी एक युवक को फेसबुक पर हथियार लहराते हुए वीडियो शेयर करना भारी पड़ गया. मामले में चैनपुर थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

‘बागी ब्राह्मण’ फेसबुक आईडी से शेयर किया गया वीडियो

चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ‘बागी ब्राह्मण’ नामक फेसबुक आईडी से एक युवक का हथियार के साथ वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में युवक अपने हाथ में हथियार लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहा है. उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिससे आम लोगों के बीच भय और दहशत का वातावरण उत्पन्न होने की आशंका है.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

लखमनपुर के अजीत पांडेय के रूप में हुई युवक की पहचान

थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान लखमनपुर गांव निवासी गोपाल पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र अजीत पांडेय के रूप में की गयी है. प्रथम दृष्टया वीडियो में युवक द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जाना प्रतीत होता है.

Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

पिस्तौल का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला

पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही पिस्तौल का कोई वैध लाइसेंस चैनपुर थाने से निर्गत नहीं है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन