कैमूर में बिजली ऊर्जा चोरी के खिलाफ विभाग की छापेमारी, आठ लोगों पर 2.26 लाख का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

फोटो परिचय --विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने को लेकर पहुंची विभागीय टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के दुर्गावती में बिजली विभाग की छापेमारी में 8 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। विभाग ने कुल 2.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन

दुर्गावती (कैमूर). विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने दुर्गावती थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों व बाजारों में छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते आठ लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है. विभाग ने सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत अलग-अलग विद्युत ऊर्जा खपत के तहत जुर्माना लगाया. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित थानों में आवेदन दिया.

विज्ञापन

सात लोगों पर अलग-अलग राशि का जुर्माना

छापेमारी के दौरान डहला गांव निवासी शिवाधार यादव पर 33,987 रुपये, धनिहारी गांव निवासी रामलाल यादव पर 42,123 रुपये तथा धनिहारी के ही जवाहरलाल यादव पर 42,123 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, दुर्गावती बाजार निवासी कृष्णवती देवी पर 7,756 रुपये, दुर्गावती बाजार में दरौली के समीप निवासी राजीव सिंह पर 35,785 रुपये, सरियाव गांव निवासी रमाशंकर बिंद पर 30,824 रुपये तथा सरियाव गांव के ही रवि कुमार साह पर 23,862 रुपये की राजस्व एवं विभागीय क्षति का आकलन किया गया.

लेदरी गांव में भी बिजली चोरी को लेकर कार्रवाई

वहीं, चांद थाना क्षेत्र के लेदरी गांव निवासी हनुमान बिंद के यहां भी छापेमारी की गई. विभाग ने इनके विरुद्ध 10,338 रुपये की राजस्व एवं विभागीय क्षति का आकलन करते हुए जुर्माना लगाया. संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कनीय विद्युत अभियंता रौनक कुमार कश्यप द्वारा आवेदन दिया गया.

फोटो परिचय --विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने को लेकर पहुंची विभागीय टीम | Prabhat Khabar Network
फोटो परिचय --विद्युत ऊर्जा चोरी रोकने को लेकर पहुंची विभागीय टीम | Prabhat Khabar Network

कुल 2.26 लाख रुपये की क्षति का आकलन

विभाग के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 2 लाख 26 हजार 798 रुपये की राजस्व एवं विभागीय क्षति का आकलन किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी टीम में सहायक विद्युत अभियंता मोहनिया जितेंद्र कुमार, सहायक विद्युत अभियंता भभुआ (रख-रखाव एवं विद्युत आपूर्ति) राजमुनी कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता मोहनिया श्रीकांत उपाध्याय सहित विद्युत कर्मी संजय कुमार यादव, नंदू सिंह, शिवमुनी कुमार आदि शामिल रहे.

ALSO READ : कैमूर : मोहनिया अस्पताल में दो जीएनएम के बीच मारपीट, दोनों को डायरिया प्रभावित गांवों में भेजा गया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन