बिहार में 'राज्यसभा सांसद’ लिखी स्कॉर्पियो से 277 लीटर शराब बरामद, गाड़ी पर लगा था बीजेपी का झंडा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Jan 2026 5:02 PM

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद लिखी स्कॉर्पियो से शराब बरामद

Bihar News: बिहार के कैमूर में राज्यसभा सांसद का स्टीकर और बीजेपी का झंडा लगी स्कॉर्पियो से 277 लीटर शराब बरामद की गई है. कार्रवाई के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शराब से लदी एक स्कॉर्पियो को पकड़ लिया. मामला मोहनिया थाना क्षेत्र का है. जब्त की गई स्कॉर्पियो पर उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत का स्टीकर लगा हुआ था. गाड़ी के आगे बीजेपी का झंडा भी लगा था. यही वजह है कि यह कार्रवाई अब चर्चा का विषय बन गई है.

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना यह थी कि यूपी से बिहार में शराब की खेप लाई जा रही है. तस्कर स्कॉर्पियो के जरिए शराब की सप्लाई कर रहे हैं. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सतर्क हो गई. मोहनिया थाना क्षेत्र में देर रात वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई.

स्कॉर्पियो से कुल 277 लीटर शराब बरामद

इसी दौरान लूरपुरवा गांव के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो आती दिखी. टीम ने उसे रुकने का इशारा किया. गाड़ी रुकते ही तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए. स्कॉर्पियो से कुल 277 लीटर शराब बरामद हुई. शराब की इतनी बड़ी खेप देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए.

उत्पाद विभाग के ASI ने क्या बताया?

उत्पाद विभाग के ASI कुमार गौरव ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल हो गए. हालांकि, शराब से लदी स्कॉर्पियो को मौके पर ही जब्त कर लिया गया. इसके साथ एक अन्य वाहन को भी जब्त किया गया है.

दोनों वाहनों को मोहनिया थाने लाया गया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जब्त शराब की मात्रा और वाहनों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है.

गाड़ी किसके नाम पर रजिस्टर्ड? पता लगा रही पुलिस

फिलहाल उत्पाद विभाग और मोहनिया थाना पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है. जब्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और इसका इस्तेमाल कौन कर रहा था. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: ‘मेरे जिगर के टुकड़े कहां हैं?’ बिहार में आठ दिनों से लापता हैं दो मासूम, थाने की चौखट पर रोज पहुंचती है बिलखती मां

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन