कैमूर में पानी भरे गड्ढे में मिला मधेपुरा के पुलिसकर्मी का शव, हत्या या हादसा जानने में जुटी पुलिस

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar news: पुलिस ने परिजनों को बताया कि पानी भरे गड्ढे से वार्ड नंबर 14 से डेड बॉडी मिली है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले जांच पड़ताल में जुट गई है.

विज्ञापन

Bihar News: कैमूर. भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में पानी भरे एक गड्ढे से शख्स का शव पुलिस ने बरामद कर लिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. मृतक की पहचान को लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक की तस्वीर साधा की थी, जिसके बाद मृतक के भाई ने उसकी पहचान की है. मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के नवागांव के स्वर्गीय रामनाथ मिश्रा का पुत्र धर्मेंद्र कुमार मिश्रा बताये जा रहे हैं, जो फिलहाल भभुआ वार्ड नंबर 13 में रहते हैं. वहीं धर्मेंद्र कुमार मिश्रा की डेड बॉडी वार्ड नंबर 14 स्थित पानी भरे गड्ढे से बरामद हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गायब होने के बाद चल रही थी खोज

जानकारी के अनुसार भभुआ शहर के वार्ड नंबर 13 से पहुंचे रंजन मिश्रा ने धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को अपना भाई बताया है. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा मधेपुरा में पुलिस जवान के पद पर तैनात थे. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा फिलहाल घर पर आए हुए थे. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के भाई रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके भाई मधेपुरा में सिपाही के पद पर तैनात थे. गुरुवार को वो अचानक गायब हो गए. उनके गायब होने के बाद खबर मिली कि एक डेड बॉडी पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ आई है. जब उसे देखने पहुंचा तो वह धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ही निकले.

नहीं पता चला मौत का कारण

पुलिस जवान की मौत कैसे हुई यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है. अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है. भभुआ पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस जवान की हत्या की गई या फिर पानी भरे गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हो गई, इस बात को लेकर पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है. परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार की कोई चर्चा उन्होंने नहीं की थी. घरवाले भी इस बात को लेकर परेशान है कि आखिर मौत का कारण क्या है.

Also Read: एक माह में तीन एनकाउंटर, चार अपराधी ढेर, नये डीजीपी के आते ही बिहार पुलिस ने बदले तेवर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन