कैमूर में घर पर चढ़कर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी का आरोप, आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

आवेदन देने पहुंचे पीड़ित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर के अखलासपुर में एक व्यक्ति ने 8 लोगों पर घर पर चढ़कर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी का आरोप लगाया है. शराब के नशे में आरोपियों ने बंदूक दिखाकर धमकी दी और हवाई फायरिंग भी की. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की रात कुछ लोगों पर घर पर चढ़कर मारपीट, तोड़फोड़ और गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. अखलासपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह, पिता कुंवर सिंह ने प्राथमिकी में पुलिस को बताया है कि रविवार रात करीब 10.15 बजे गांव के ही जनार्दन तिवारी, पिता स्व. रणजीत तिवारी, विनोद तिवारी, पिता स्व. भगवती तिवारी, बजरंगी तिवारी, पिता जनार्दन तिवारी, पवन तिवारी, पिता नचकन तिवारी, हैप्पी तिवारी, पिता मनोज तिवारी, पंकज तिवारी, पिता संजय तिवारी, बिट्टू तिवारी, पिता संजय तिवारी और छोटू तिवारी, पिता रतन तिवारी लाठी-डंडे और बंदूक लेकर उनके घर पहुंचे.

विज्ञापन

सिर पर बंदूक रखने और हवाई फायरिंग का आरोप

आवेदन के अनुसार, सभी आरोपी शराब के नशे में गाली-गलौज और धमकी देने लगे. इसी दौरान बंदूक लिये जनार्दन तिवारी ने उनके सिर पर बंदूक रखकर गाली-गलौज की. आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गयी. इसके बाद सभी आरोपियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे.

Also Read : कैमूर के खजुरा में श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

पुलिस के पहुंचते ही मौके से भागे आरोपी

कामेश्वर सिंह ने बताया कि घटना के दौरान उनके बेटे ने भभुआ थाने को फोन कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी वहां से भाग निकले.

Also Read : कैमूर: युवती और किसान को सांप ने काटा, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी

घटनास्थल से चार खोखे बरामद

भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह देर रात पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. उस समय सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान चार खोखे बरामद किये हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट और गोलीबारी के मामले में नामजद किये गये आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

Also Read : गुजरात से शव लेकर झारखंड जा रही एंबुलेंस कैमूर NH-19 पर ट्रक से टकराई, एक की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन