शहर के वार्ड पांच में बाप-बेटे को लाठी डंडे से पीटा, केस दर्ज

नहर कॉलोनी के समीप आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बाप-बेटे को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया गया.
भभुआ सदर. शहर के वार्ड पांच में नहर कॉलोनी के समीप आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बाप-बेटे को लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया गया. घायल लोग वार्ड पांच निवासी लालू साह और उनका बेटा रामप्रवेश साह बताये जाते है, जिन्हें सूचना पर डायल 112 की पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी. यहां दोनों का इलाज किया गया. इस मामले में घायल लालू साह ने अपने बगलगीर प्रभात सिंह, सादा सिंह, महेंद्र सिंह, गिरिराज कुमार, डिप्टी देवी सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायइ है. बताया कि होली के दिन वह सुवरन नदी के किनारे अपनी गायों की देखरेख कर रहा था. इसी दौरान उनका बेटा दौड़ता हुआ आया, तो उसके पीछे आरोपित भी गाली गलौज करते आते दिखायी दिये. इसके बाद जब उसने अपने बेटे को रोका, तब तक आरोपित सामने आ गये और उसके बेटे के साथ मारपीट करने लगे. जब उसने रोकने का प्रयास किया, तो लाठी डंडे से उन्हें मारा जाने लगा. इससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद वह लोग जान बचाकर घर भागे, तो आरोपित उनके घर में भी घुसकर मारपीट की और जगह जमीन बेचकर चले जाने की धमकी देने लगे. हालांकि, मुहल्ले के ही कुछ लोगों के बीच बचाव करने से आरोपित माने. इस मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर लिया है, साथ ही पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




