आज से जिले के सभी स्कूल मॉर्निंग
आज से जिले के सभी स्कूल मॉर्निंग झुलसने वाली गरमी को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश भभुआ (नगर). झुलसने वाली गरमी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूलों को मॉर्निंग कर दिया गया है. डीइओ रामराज प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त सहमति के आलोक में […]
आज से जिले के सभी स्कूल मॉर्निंग झुलसने वाली गरमी को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश भभुआ (नगर). झुलसने वाली गरमी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूलों को मॉर्निंग कर दिया गया है. डीइओ रामराज प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त सहमति के आलोक में भीषण गरमी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. गुरुवार से सभी विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य प्रात: साढ़े छह बजे से 11:30 बजे तक चलेगा. वहीं, प्रारंभिक विद्यालयों में अंतिम एक घंटा यानी 11:30 बजे से 12:30 बजे तक शिक्षक लेशन प्लान के अतिरिक्त टोला सेवक व तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवी के साथ मिल कर स्कूल के कमजोर बच्चों को पढ़ायेंगे. यह आदेश आगामी 21 मई तक प्रभावी रहेगा.गौरतलब है कि अप्रैल माह की इस भीषण गरमी व चिलचिलाती धूप होने के कारण छात्र-छात्राओं सहित गुरुजी को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. विगत दिनों में स्कूल को मॉर्निंग किये जाने को ले बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. जिले के कई विद्यालयों से स्कूल के दौरान ही बच्चों के बीमार व बेहोश होने की भी घटनाएं सामने आने लगी थीं. इसे देखते हुए अभिभावक भी अपने बच्चों को इस तेज धूप में स्कूल भेजने से कतराने लगे थे. जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद सभी को काफी राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










