धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन विधायक ने जाना वस्थिापितों का हाल

Updated:
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन विधायक ने जाना विस्थापितों का हाल फोटो कैप्शन:-11.धरना स्थल पर लोगों से बातचीत करते रामगढ़ विधायक अशोक सिंह. प्रभारी डीएम से बात कर विधायक ने की समस्या के तत्काल निदान की मांग कर्मनाशा (कैमूर) दुर्गावती थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन रेलवे पुल बहेरा गांव के पास ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन […]

विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन विधायक ने जाना विस्थापितों का हाल फोटो कैप्शन:-11.धरना स्थल पर लोगों से बातचीत करते रामगढ़ विधायक अशोक सिंह. प्रभारी डीएम से बात कर विधायक ने की समस्या के तत्काल निदान की मांग कर्मनाशा (कैमूर) दुर्गावती थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन रेलवे पुल बहेरा गांव के पास ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. सूचना पाकर रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बुधवार को धरना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि आज तक हम लोगों को मुआवजे के रुपये नहीं मिले हैं और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के पदाधिकारियों के आदेश पर ठेकेदार द्वारा नाली, घर व पेड़ को हटाया जा रहा है. बिना मुआवजे के हम लोग कहां जायेंगे. वहीं, एक अप्रैल को भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय के सहायकों द्वारा चेक की धनराशि का दो प्रतिशत की मांग की गयी. विस्थापितों से आयकर की राशि जो मुआवजे में काटी गयी है, उसके लिए आज तक फाॅर्म नहीं दिया गया. विस्थापितों की समस्याओं को सुन कर विधायक ने तत्काल प्रभारी जिलाधिकारी के मोबाइल पर वार्ता की व तत्काल ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने को कहा. विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है. ऐसी परिस्थिति में बहेरा में कैंप लगाकर एक दो दिनों में मुआवजे के रुपये का भुगतान किया जाये. इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने तत्काल एडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को धरना स्थल पर भेजने का आश्वासन दिया. प्रभारी डीएम के निर्देश पर पहुंचे कई अधिकारी विधायक अशोक सिंह के प्रभारी डीएम से वार्ता के बाद बुधवार की दोपहर एडीएम, भू-अर्जन पदाधिकारी, डीएफ सीसी के इंजीनियर, सीओ व थाना अध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नये रेट के अनुसार मकान का मुआवजा निर्धारण कर दो दिन के अंदर बहेरा गांव में कैंप लगा कर विस्थापितों को दिये जाये. साथ ही ग्रामीणों को गांव में आने-जाने के लिए रास्ते की समस्या का निदान होना चाहिए. इस दौरान केशव प्रसाद दूबे, अंबिका प्रसाद दूबे, भुनेश्वर तिवारी, रवि शंकर दूबे, नंदू केवट, श्रीकांत तिवारी व अमित कुमार पांडे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन