बूथों पर दुरुस्त करें शौचालय व पानी की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

बूथों पर दुरुस्त करें शौचालय व पानी की व्यवस्था नुआव (कैमूर). पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सुबह प्रखंड सभागार में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद ने की. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को यह निर्देश दिया कि 24 अप्रैल को होनेवाले मतदान से पहले […]

विज्ञापन

बूथों पर दुरुस्त करें शौचालय व पानी की व्यवस्था नुआव (कैमूर). पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार की सुबह प्रखंड सभागार में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद ने की. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को यह निर्देश दिया कि 24 अप्रैल को होनेवाले मतदान से पहले केंद्रों पर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था हर हाल में होने की बातें बतायीं. उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल की शाम उक्त विद्यालय के रसोइये को हर हाल में विद्यालय में रहना होगा, ताकि बूथ पर पहुंचने वाले कर्मचारियों व पुलिस बल को समय से भोजन मिल सके. शराबबंदी को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा पर पैनी नजरनुआंव (कैमूर). एक तरफ जहां पूरे बिहार में शराब की बिक्री पर रोक लग गयी है, वहीं दूसरे तरफ उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती इलाकों से बाजार कर वापस बिहार लौट रहे राहगीरों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन कि पैनी नजर है. बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के अखिनी ताजपुर कर्रा घाट पर उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर, अमानीया व गाजीपुर से आ रहे राहगीर को स्थानीय पुलिस ने बारीकी से उनके सामान की तलाशी ली. हालांकि, इस दौरान शराब नहीं पकड़े गये. परंतु, प्रशासन की इस कार्रवाई से सीमा से सटे तस्करों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि सीमा पार से किसी भी हाल में शराब को बिहार की धरती पर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन