अफसरों व कर्मचारियों ने शराब नहीं पीने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : एक अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी की घोषणा के बाद मंगलवार को जिले के प्रशासनिक अफसरों व कर्मचारियों ने शराब से तौबा करने का संकल्प लिया. संकल्प सभा में पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि आज से हम सभी शराब का सेवन नहीं करेंगे. प्रभारी डीएम रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन
भभुआ (नगर) : एक अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी की घोषणा के बाद मंगलवार को जिले के प्रशासनिक अफसरों व कर्मचारियों ने शराब से तौबा करने का संकल्प लिया. संकल्प सभा में पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि आज से हम सभी शराब का सेवन नहीं करेंगे.
प्रभारी डीएम रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में संकल्प सभा का आयोजित की गयी. इसमें प्रभारी डीएम के नेतृत्व में शपथपत्र पढ़ कर संकल्प लिया गया. सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि मैं यह भी शपथ लेता हूं कि शराबबंदी को लागू करने के लिए जो भी यथोचित कदम है, उसे करने में पीछे नहीं रहूंगा. मैं समाज के सभी व्यक्तियों को शराब से होने वाले दुष्परिणामों को बताते हुए लोगों को जागरूक करूंगा.
संकल्प सभा में वरीय उपसमाहर्ता अमरेंद्र शाही, डीआरडीए निदेशक रवींद्र कुमार, केके उपाध्याय, पंचायती राज पदाधिकारी जीयाउल्लाह, डीइओ रामराज प्रसाद, डीपीआरओ मनोज कुमार गुप्ता सहित समाहरणालय परिसर के सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. वहीं सदर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय पर भी सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने बीडीओ मानेंद्र कुमार के नेतृत्व में शराब से तौबा करने की शपथ ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन