शराब नहीं पीने-पिलाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर) : सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व जवानो को महिला एसपी हरप्रीत कौर ने शराब नहीं पीने का संकल्प दिलाया. इस दौरान जवानों व अधिकारियों ने एक स्वर से संकल्प लिया कि शराब न पीयेंगे और न ही पीने को बढावा देंगे. एसपी ने कहा कि प्रारंभ में कड़ी मेहनत करनी […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर) : सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व जवानो को महिला एसपी हरप्रीत कौर ने शराब नहीं पीने का संकल्प दिलाया. इस दौरान जवानों व अधिकारियों ने एक स्वर से संकल्प लिया कि शराब न पीयेंगे और न ही पीने को बढावा देंगे. एसपी ने कहा कि प्रारंभ में कड़ी मेहनत करनी होगी. उन्होंने देसी शराब को पूरी तरह बंद करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया. पुलिस लाइन में सोमवार प्रात: आयोजित इस संकल्प सभा में एएसपी अभियान राजीव रंजन, मेजर संतोष ओझा, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह द्वारा शराब पीने-पिलाने से तौबा करने कराने की शपथ ली.
वहीं, बिहार पेंशनर्स समाज, भभुआ इकाई द्वारा एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता रामायण सिंह ने की. उक्त बैठक में उपस्थित सभी पेंशनर्स ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया व नशा करनेसे होनेवाली बीमारियों पर चर्चा की. बैठक में रामाकांत उपाध्याय, राजकुमार दूबे सहित सैकडों पेंशनर्स मौजूद थे.
पुसौली/चैनपुर(कैमूर) : कुदरा थाने के प्रांगण में सोमवार को थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के नेतृत्व में चौकीदारों, जमादारों, पुलिस जवानों व अधिकारी को शराब नहीं पीने की शपथ दिलायी गयी.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे कुदरा थाना के सभी कर्मचारी को शपथ दिलायी गयी है शराब नहीं पीयेंगे व नहीं पीने देंगे. वहीं, चैनपुर थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर बिरजू पासवान ने सभी पुलिसकर्मियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलायी गयी. इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने शराब को हाथ तक नहीं लगाने की कसमें खायीं. इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में दिलायी गयी इस शपथ के बाद यह देखना काफी रोचक होगा कि ये सभी कब तक शराब को हाथ नहीं लगाते हैं.
मोहनिया (नगर) : डीएसपी मनोज राम ने अपने ऑफिस के सभी सरकारी कर्मचारी व थानों के सभी अधिकारियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलायी. बिहार सरकार की शराबबंदी नीति एक अप्रैल से लागू करने के बाद लोगों ने जम कर बिहार सरकार की तारीफ की है. अगर, महिलाओं की बात करें, तो गांव की महिलाएं इस नीति से काफी खुश दिखी. शराबबंदी के बाद लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस नीति के लिए उनकी काफी सराहना की. इसके साथ सभी सरकारी विभाग के अधिकारी भी शराब नहीं पीने की शपथ ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन