निकाल लिये रुपये, पर नहीं बनाये गये स्कूल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : स्कूलों के भवन निर्माण के लिए आवंटित रुपये निकाल कर काम पूरा नहीं करनेवाले एचएम व विद्यालय शिक्षा समिति के सचिवों को विभाग द्वारा व्यक्तिगत रूप से नोटिस भेजा गया है. गौरतलब हो कि जिले के कई अपग्रेड विद्यालयों में बन रहे भवन व अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण एचएम की लापरवाही […]

विज्ञापन

भभुआ (नगर) : स्कूलों के भवन निर्माण के लिए आवंटित रुपये निकाल कर काम पूरा नहीं करनेवाले एचएम व विद्यालय शिक्षा समिति के सचिवों को विभाग द्वारा व्यक्तिगत रूप से नोटिस भेजा गया है.

गौरतलब हो कि जिले के कई अपग्रेड विद्यालयों में बन रहे भवन व अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण एचएम की लापरवाही की वजह से अटका हुआ है. इसी क्रम में जिले के विभिन्न 11 एचएम व सचिवों को रजिस्टर्ड डाक व व्यक्तिगत रूप से नाटिस भेज कर निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब हो कि जिन स्कूलों के एचएम को नोटिस भेजा गया है उन्हें पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है.

नोटिस देने के बावजूद उनके द्वारा अगर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाता है, तो उन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ स्कूल भवन निर्माण के नाम पर निकाले गये रुपये की वसूली के लिए सर्टिफिकेट केस किया जायेगा.

इस संबंध में सर्वशिक्षा अभियान के डीपीओ देवबिंद कुमार ने बताया की पूर्व में भी कई एचएम को नोटिस भेजा गया था, जिनके द्वारा भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है या जिन्होंने कार्य पूरा कर लिया है उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया है, जिन स्कूलों के एचएम व सचिवों को नोटिस भेजा गया है उनके द्वारा अगर निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर शुरू नहीं किया जाता है तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सार्टिफिकेट केस भी किया जायेगा. भवन निर्माण कार्य को पूरा नहीं करने में सबसे ज्यादा नियोजित शिक्षक के रूप मे बहाल हुए शिक्षकों का हाथ है. विभाग द्वारा जिन्हें नोटिस भेजा गया है उनमें अधिकतर नियोजित शिक्षक है.

भवन निर्माण के लिए मिले रुपयों को स्कूलों में प्रभारी एचएम रहते हुए उनके द्वारा राशि की निकासी तो कर ली गयी. लेकिन, काम पूरा नहीं कराया गया. इस मामले में कई जगहों पर विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव की भी संलिप्तता पायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन