अल्टीमेटम के बाद नगर पर्षद ने किया बिजली बिल का भुगतान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : बिजली विभाग द्वारा 01 अप्रैल से नगर पर्षद व स्ट्रीट लाइट की बिजली बकाये बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली काटे जाने के 29 मार्च को अल्टीमेटम दिये जाने के बाद नगर पर्षद ने आनन-फानन में 31 मार्च को बकाये बिजली बिल का भुगतान कर दिया है. 31 मार्च को […]
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : बिजली विभाग द्वारा 01 अप्रैल से नगर पर्षद व स्ट्रीट लाइट की बिजली बकाये बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली काटे जाने के 29 मार्च को अल्टीमेटम दिये जाने के बाद नगर पर्षद ने आनन-फानन में 31 मार्च को बकाये बिजली बिल का भुगतान कर दिया है.
31 मार्च को बिजली बिल के रूप में बकाया 28 लाख 73 हजार रुपया नगर पर्षद द्वारा बिजली विभाग को भुगतान किये जाने के बाद अब शहर की स्ट्रीट लाइटों की बिजली नहीं कटेगी और शहर की दुधिया रौशनी पर ग्रहण नहीं लगेगा. गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा नगर पर्षद पर बकाये बिजली बिल 28 लाख 73 हजार रूपये का बार-बार मांग की जा रही थी. लेकिन, नगर पर्षद के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा था.
बिजली विभाग ने जब नगर पर्षद को 29 मार्च को बिजली काटने का अल्टीमेटम दिया और इसकी खबर ’01 अप्रैल से बंद हो जायेंगी भभुआ शहर की स्ट्रीट लाइटें ‘ शीर्षक से प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से छापे जाने के बाद कुंभकर्णी निद्रा में सोयी नगर पर्षद जागी और इस पूरे प्रकरण पर नगर पर्षद अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह उर्फ मलाई सिंह ने संज्ञान लेते हुए तत्काल नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को बिजली बिल भुगतान करने का निर्देश दिया. इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी भुगतान को लेकर हरकत में आये और बकाये बिजली बिल का भुगतान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










