मोहनिया थानेदार शशिभूषण ठाकुर होंगे निलंबित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : मोहनिया के थानेदार शशिभूषण ठाकुर निलंबित होंगे. एसपी हरप्रीत कौर ने शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी एम रहमान से निलंबन की अनुशंसा की है. उन पर ट्रक वाले से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप जांच में सही पाये जाने पर एसपी द्वारा कार्रवाई की गयी. एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि […]
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : मोहनिया के थानेदार शशिभूषण ठाकुर निलंबित होंगे. एसपी हरप्रीत कौर ने शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी एम रहमान से निलंबन की अनुशंसा की है. उन पर ट्रक वाले से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप जांच में सही पाये जाने पर एसपी द्वारा कार्रवाई की गयी.
एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि 30 मार्च को एक ट्रक चालक ने ट्रक छोड़ने के एवज में मोहनिया के थानेदार शशिभूषण ठाकुर द्वारा अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगाया. उसके द्वारा पैसे मांगने का मोबाइल रिकॉर्डिंग भी एसपी को उपलब्ध करायी गयी. इसके बाद एसपी ने तत्काल डीएसपी, मोहनिया को 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया.
जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाये जाने के बाद एसपी ने तत्काल मोहनिया के इंस्पेक्टर थानेदार शशिभूषण ठाकुर को निलंबित करने की अनुशंसा डीआइजी को 31 मार्च को भेज दी. इधर, डीआइजी एम रहमान ने बताया कि दो दिनों से मैं अपने मुख्यालय से बाहर हूं. अगर, आरोप में सत्यता है, तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










