पांच बूथों से होगी वेबकास्टिंग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया प्रखंड में 235 मतदान केंद्रों पर 1,24,029 मतदाता डालेंगे वोट पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. मोहनिया अनुमंडल के पांचों प्रखंड में चार चरणों में मतदान होगा. मोहनिया प्रखंड की 18 पंचायतों में 235 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 125 अतिसंवेदनशील व 110 संवेदनशील घोषित किये […]
विज्ञापन
मोहनिया प्रखंड में 235 मतदान केंद्रों पर 1,24,029 मतदाता डालेंगे वोट
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है. मोहनिया अनुमंडल के पांचों प्रखंड में चार चरणों में मतदान होगा. मोहनिया प्रखंड की 18 पंचायतों में 235 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 125 अतिसंवेदनशील व 110 संवेदनशील घोषित किये गये हैं.
मोहनिया (सदर) : जिले में नौ चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में सबसे पहले मतदान मोहनिया अनुमंडल के पांचों प्रखंडों में अलग-अलग तिथियों में कराया जायेगा. प्रथम चरण से लेकर चौथे चरण तक का मतदान अनुमंडल क्षेत्र के प्रखंडों में होगा. इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है.
वहीं, प्रथम चरण के मतदान के लिए रामगढ़ व नुआंव प्रखंड में एक ही तिथि को वोट डालें जायेंगे. इन पांचों प्रखंडों के एक-एक बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गयी है, यहां मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे होगा. मोहनिया प्रखंड की 18 पंचायतों में 235 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 125 अतिसंवेदनशील व 110 संवेदनशील घोषित किये गये हैं. इन 235 मतदान केंद्रों में चार सहायक बूथ भी शामिल हैं, जो चार पंचायतों में मतदाताओं की अधिक संख्या को देखते हुए बनाये गये हैं.
इन सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 28 अप्रैल को होने वाले मतदान में 124029 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 65369 पुरुष व 58660 महिला मतदाता शामिल हैं. जिले में नौवें चरण का मतदान 26 मई को शाम तीन बजे समाप्त होने के तीसरे दिन यानी 29 मई की सुबह आठ बजे से मोहनिया अनुमंडल के पांचों प्रखंडों में पड़े वोटों की गिनती डड़वा स्थित बाजार समिति में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










