नाजिर के आवास में लगी आग, कागजात राख

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया(सदर) : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एक नाजिर के आवास में गुरुवार को अचानक तब आग लग गयी, जब वे आवास में ताला बंद कर ड्यूटी पर गये थे. जानकारी के अनुसार, जिस नाजिर के आवास में आग लगी वे रामगढ़ अंचल में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं और मोहनिया के अंचल आवास में […]

विज्ञापन
मोहनिया(सदर) : प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एक नाजिर के आवास में गुरुवार को अचानक तब आग लग गयी, जब वे आवास में ताला बंद कर ड्यूटी पर गये थे. जानकारी के अनुसार, जिस नाजिर के आवास में आग लगी वे रामगढ़ अंचल में नाजिर के पद पर कार्यरत हैं और मोहनिया के अंचल आवास में रहते हैं.
बंद कमरे से धुआं उठता देख पड़ोस में रहने वाले कर्मचारियों ने के परिवार के सदस्य दौड़ पड़े व आग बुझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन, कमरा बंद होने के कारण लोग आग पर काबू पाने में असफल रहे. आग की लपटे तेज होते देख, वहां रह रहे होमगार्ड के जवानों ने इसकी सूचना अग्निशमन को दी. इसके बाद पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया. लेकिन, पूरी तरह आग बुझाने के लिए आवास का ताला तोड़ना पड़ा.
हालांकि, इतने समय में कमरे में रखे काफी कागजात जल चुके थे. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. लेकिन, यह एक सोचनीय पहलू है कि आग उसी कमरे में कैसे लगी, जिसमें केवल कागजात ही रखे गये थे. होमगार्ड के जवान ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी है, उसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं है. आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन