मुंडेश्वरी धाम में निर्धारित समय के दो साल बाद भी नहीं बना पार्क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर (कैमूर) :मुंडेश्वरी धाम में लाखों के लागत से बनाये जा रहे पार्क दो साल में भी पूरा नहीं हो सका है. डेश्वरी धाम में योजना एवं विकास विभाग द्वारा लगभग 46 लाख रुपये की लागत से एक पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था. इस पार्क के पूरा निर्माण करने की तिथि 2014 […]
विज्ञापन
भगवानपुर (कैमूर) :मुंडेश्वरी धाम में लाखों के लागत से बनाये जा रहे पार्क दो साल में भी पूरा नहीं हो सका है. डेश्वरी धाम में योजना एवं विकास विभाग द्वारा लगभग 46 लाख रुपये की लागत से एक पार्क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था. इस पार्क के पूरा निर्माण करने की तिथि 2014 के सितंबर महीने तक थी.
लेकिन, आज तक पार्क का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है. न ही पार्क में कोई पौधे लगाये गये हैं और न ही पानी की व्यवस्था की गयी है. इस अधूरे पार्क को देख लोग काफी आक्रोशित हैं.
सरैया गांव के चंदन सिंह, मसही के रमेंद्र सिंह व मातर गांव के माला सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग व ठेकेदार की मिलीभगत से पार्क का काम पूरा नहीं हो सका है. इससे दर्शनार्थियों को कुछ देर ठहरने व आराम करने में परेशानी हो रही है. अगर, विभाग के अधिकारियों का पार्क के प्रति इसी प्रकार उपेक्षा पूर्ण रवैया रहा, तो हमलोग जिलाधिकारी के जनता दरबार में जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










