जमीन बंटवारे में खूब चले लाठी डंडे, महिलाओं समेत छह घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : राईपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन बंटवारे के दौरान जम कर लाठी-डंडे चले. इस मारपीट की घटना में दो महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे के आसपास की है, जब गोराइपुर गांव में स्थित सवा दो डिसमिल […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : राईपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन बंटवारे के दौरान जम कर लाठी-डंडे चले. इस मारपीट की घटना में दो महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे के आसपास की है, जब गोराइपुर गांव में स्थित सवा दो डिसमिल जमीन का बंटवारा हो रहा था. इसी दौरान एक पक्ष के सीतरंजन धोबी व दूसरे पक्ष के अपने ही सगे भाई बुची धोबी के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया.
इसके बाद हुई मारपीट में एक पक्ष के सीतरंजन धोबी, उसकी पत्नी भागमानी देवी व 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार का सिर फट गया. वहीं, दूसरे पक्ष के हरिओम धोबी (20 वर्ष), बुची धोबी व 22 वर्षीय महिला संतोषी देवी, पति रोहित रजक को भी काफी गंभीर चोटें आयीं.
घटना के बाद दोनों तरफ के घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया. घटना के दौरान हुई मारपीट के बाद जब दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत लिखवाने नगर थाने पहुंचे, तो नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मिलजुल कर रहने को कहा. इस पर दोनों पक्ष काफी जद्दोजहद के बाद समझौता करने को राजी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










