बस व ट्रैक्टर की टक्कर में नौ लोग घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चालकों की लापरवाही व रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं प्रशासन व आम लोगों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. मोहनिया (नगर) : नएच-30 रोड पर घेघिया गांव से 100 मीटर उत्तर की तरफ पकवा इनार के पास बस व ट्रैक्टर की टक्कर में नौ […]
विज्ञापन
चालकों की लापरवाही व रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं प्रशासन व आम लोगों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.
मोहनिया (नगर) : नएच-30 रोड पर घेघिया गांव से 100 मीटर उत्तर की तरफ पकवा इनार के पास बस व ट्रैक्टर की टक्कर में नौ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.
एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, बस कोचस से मोहनिया आ रही थी. तभी एक गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार यात्री घायल हो गये.
घायलों में शिवशंकर सिंह (40 वर्ष) निवासी मधुबनी, कुदरा, बृजकिशोर सिंह (62 वर्ष) मुजान, सिंहासनि देवी (50 वर्ष)दादर, मिथलेश कुमार (30 वर्ष) बघिनि कला, अतरवास देवी (52 वर्ष) कथराई, कोचस, सुभास कुमार (22 वर्ष) कथराई, कोचस, विंध्याचल सिंह (70 वर्ष) मोहनपुर, टोला रामपुर, कुदरा व स्नेहा देवी (28 वर्ष) पांडेय पिपरा के निवासी हैं. इनमें दयाशंकर राम (35 वर्ष) सुखपुरवा निवासी को ज्यादा चोट आयी.
उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया. इस संबंध में वहां मौजूद पूर्व जिला पार्षद गीता पासी बताती हैं कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि बस व ट्रैक्टर दोनों की जानकारी लेकर कार्रवाई की जायेगी. घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही बस का नंबर प्लेट हटा दिया गया था. कहीं भी बस का नंबर नहीं लिखा था. बस का चालक मौके से फरार हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










