होली की मस्ती के तरंग ने लोगों को खूब झुमाया

Updated:
विज्ञापन

उत्साह. दो दिन तक उड़े रंग, अबीर व गुलाल जिले में होली को लेकर इस बार लोगों में असमंजस का माहौल बना रहा. बुधवार को कुछ ग्रामीण इलाकों में होली मनाने के बाद गुरुवार को शहर सहित अधिकांश इलाकों में जम कर होली खेली गयी. लेकिन, दो दिन के होली के दौरान कहीं से कोई […]

विज्ञापन
उत्साह. दो दिन तक उड़े रंग, अबीर व गुलाल
जिले में होली को लेकर इस बार लोगों में असमंजस का माहौल बना रहा. बुधवार को कुछ ग्रामीण इलाकों में होली मनाने के बाद गुरुवार को शहर सहित अधिकांश इलाकों में जम कर होली खेली गयी. लेकिन, दो दिन के होली के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़ दें, तो शहर सहित पूरे जिले में कोई बड़ी घटना नहीं हुई. इस दौरान प्रशासन की भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही.
भभुआ : दो दिन तक चले होली के त्योहार में शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ खूब रंग व गुलाल उड़ा. जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में जहां 23 मार्च को ही होली मनाई गई. वहीं भभुआ शहर में शहरवासी गुरूवार को रंगों से सराबोर हुए.
इस दौरान शहर के सभी चौक चौराहों पर युवाओं की टोली निकल कर एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया. होली पर सबसे ज्यादा मस्ती बच्चों ने की. नन्हें हाथों में पिचकारी और रंग लेकर वे दिन भर घर आंगन व गली में धमा चौकड़ी करते नजर आये. वहीं, युवाओं, महिलाओं सहित बुजुर्गों ने भी रंग अबीर उड़ाते हुए एक-दूसरे को होली की बधाई दी. होली का महिलाओं ने भी जम कर मजा लिया. इस दौरान रंगों में इस कदर उनका शरीर सराबोर रहा कि उन्हें पहचानना मुश्किल रहा.
अहले सुबह से ही डीजे की धुन पर गली-कुचों में होली का उत्साह और रंगत छा गयी. सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोली पर्व को लेकर मस्ती की तरंग में डूबने उतराने लगी. फिर जैसे-जैसे सूर्य की किरणें चढ़ती गयी युवा व बच्चे रंग पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग उड़ेलने लगे और गले मिल कर एक-दूसरे को बधाई दी. कहीं, रेन डांस हुआ, तो कहीं किसी का दिल नहीं माना, तो मस्ती में एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिये. युवाओं ने तो अजब-गजब वेश बना कर पूरे शहर में घूमते हुए होली के रंग में डूब मस्ती करते रहे.
शहर के एकता चौक, पटेल चौक, पुराना चौक, सब्जी मंडी, पूरब मुहल्ला आदि चौक-चौराहों पर युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे. शहर के कई जगह पर युवा अत्यधिक शराब के सेवन से धुत होकर सड़कों के किनारे बेसुध भी दिखे. रंग खेलने के बाद रंगों में लिपे पुते लोग घर-घर जाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी.
गुरुवार की शाम अबीर-गुलाल लेकर दोस्तों और पड़ोसियों के घर निकल पड़े. देर शाम तक अबीर गुलाल की होली खेल एक दूसरे को बधाइयां देते हुए घर पर बनाये गये लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया.
बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अपने परिवार के साथ देवी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. जिले में दो दिन तक चले होली पर्व के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया था. प्रशासन शहर में भी कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर विशेष सुरक्षा जवानों द्वारा बाइक से घूमते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते रहे. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो होली पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन