सड़क दुर्घटना में दो सैप जवान घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : होली की छुट्टी में बाइक से अपने घर लौट रहे सैप के दो जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो हो गये. उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल से ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है. दोनों सैप के जवान भभुआ स्थित भोजपुर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में तैनात […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : होली की छुट्टी में बाइक से अपने घर लौट रहे सैप के दो जवान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो हो गये. उन्हें गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल से ट्रामा सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया है.
दोनों सैप के जवान भभुआ स्थित भोजपुर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में तैनात थे. दोनों बैंक में होली की छुट्टी होने पर अपने घर जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, दुर्गावती गांव के रहनेवाले सैप जवान इसरार खान (52 वर्ष) व दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी सैप जवान मजरूल खान (45 वर्ष) सोमवार की शाम पांच बजे बैंक बंद होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे.
घर जाने के ही दौरान भभुआ-मोहनिया सड़क पर परसिया स्थित बन रहे नवनिर्मित जेल के समीप उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी. इस टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गयी और दोनों बाइक सवार सैप जवान सड़क पर गिर कर काफी दूर तक घसीटते चले गये. इस दुर्घटना में दोनों सैप जवानों को काफी गंभीर चोटें आयी है.
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आपातकालीन में मौजूद डॉ सिद्धार्थ राज सिंह द्वारा सैप जवानों की नाजूक स्थिति को देखते हुए उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बनारस ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. दोनों जवानों के परिजनों को सूचना देने के बाद मौके पर मौजूद नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह द्वारा चौकीदार के साथ दोनों घायलों को एंबुलेंस से बनारस भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










