पीएनबी के समीप डिवाइडर पर मृत मिला वृद्ध

Updated:
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिक शराब के सेवन से हुई है वृद्ध की मौत भभुआ (सदर) : शनिवार को 11 बजे दिन में भभुआ-मोहनिया रोड स्थित पीएनबी के समीप सड़क पर बीचोंबीच बने डिवाइडर पर एक 60 वर्षीय वृद्ध मृत पाया गया. मृत वृद्ध अखलासपुर पटिया निवासी बनारसी पासी बताया जा रहा है, जो उक्त स्थान […]

विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिक शराब के सेवन से हुई है वृद्ध की मौत
भभुआ (सदर) : शनिवार को 11 बजे दिन में भभुआ-मोहनिया रोड स्थित पीएनबी के समीप सड़क पर बीचोंबीच बने डिवाइडर पर एक 60 वर्षीय वृद्ध मृत पाया गया. मृत वृद्ध अखलासपुर पटिया निवासी बनारसी पासी बताया जा रहा है, जो उक्त स्थान पर स्थित होटल में नौकरी करता था. वृद्ध की डिवाइडर पर सोये-सोये मृत हो जाने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा वृद्ध के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
प्रत्यक्षदर्शी राकेश के अनुसार, मृत वृद्ध के परिजन बनारस नौबतपुर में रहते हैं, जबकि वृद्ध अखलासपुर पटिया स्थित अपने भाई के साथ रहते हुए होटल पर नौकरी करता था. उसने बताया कि आज सुबह अनमना रहने पर उसके द्वारा वृद्ध को नहाने के लिए कहते हुए भेजा गया था लेकिन अत्यधिक शराब के सेवन से अस्वस्थता के चलते वह सड़क के बीच बने डिवाइडर पर सो गया, जिसके बाद वह सदैव के लिए सोया ही रह गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन