48 घंटे बाद चेकपोस्ट पर नये अधिकारी तैनात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : निगरानी की टीम द्वारा बुधवार को परिवहन विभाग के चार ठिकानों पर की गयी छापेमारी व डीटीओ सहित छह लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद 48 घंटे तक परिवहन संबंधी राजस्व की वसूली नहीं हो सकी. गुरुवार को निगरानी के वरीय अधिकारियों ने कैमूर डीएम को डीटीओ अनिमेष कुमार सहित […]
विज्ञापन
भभुआ (कार्यालय) : निगरानी की टीम द्वारा बुधवार को परिवहन विभाग के चार ठिकानों पर की गयी छापेमारी व डीटीओ सहित छह लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद 48 घंटे तक परिवहन संबंधी राजस्व की वसूली नहीं हो सकी.
गुरुवार को निगरानी के वरीय अधिकारियों ने कैमूर डीएम को डीटीओ अनिमेष कुमार सहित चेकपोस्ट से छहलोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की सूचना भेजी. इसके बाद डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने गुरुवार को देर रात डीटीओ व चेकपोस्ट के कर्मियों को प्रतिनियुक्त करने का आदेश जारी किया. प्रभारी डीटीओ के पद पर वरीय उप समाहर्ता शहनवाज अहमद नियाजी को तैनात किया गया है. वहीं जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक के पद पर मनोज कुमार सिंह प्रथम को प्रतिनियुक्त किया गया है. साथ ही चेकपोस्ट पर परिवहन संबंधी राजस्व वसूली के लिए लिपिक के पद पर सत्यनारायण सिंह, रविशंकर प्रसाद व श्रीश्यामल मिश्रा को तैनात किया गया है.
हालांकि शुक्रवार की शाम यानी निगरानी की कार्रवाई के 48 घंटे बाद तक परिवहन संबंधी राजस्व वसूली का कार्य शुरू नहीं हो सका था. 48 घंटे में विभाग को सरकारी लापरवाही के कारण लाखों रुपये के राजस्व के नुकसान की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










