आरक्षण के अलावा सामान्य सीटों पर भी महिलाओं की बढ़ी दावेदरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बदलाव. 50 प्रतिशत आरक्षण के बाद महिला सशक्तीकरण की दिखा में बड़ी छलांग पंचायत चुनाव मे महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के बाद उनकी भागीदारी और सशक्त हो गयी है. महिलाएं पुरुषों वाली सीटों पर भी अपनी दावेदारी पेश कर अपनी शक्ति का अहसास दिला रही हैं. यह सक्तीकरण की दिशा में बड़ी छलांग […]
विज्ञापन
बदलाव. 50 प्रतिशत आरक्षण के बाद महिला सशक्तीकरण की दिखा में बड़ी छलांग
पंचायत चुनाव मे महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के बाद उनकी भागीदारी और सशक्त हो गयी है. महिलाएं पुरुषों वाली सीटों पर भी अपनी दावेदारी पेश कर अपनी शक्ति का अहसास दिला रही हैं. यह सक्तीकरण की दिशा में बड़ी छलांग है.
भभुआ(कैमूर) : पंचायत चुनाव मे महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के बाद उनकी भागीदारी और सशक्त हो गयी है. महिलाएं पुरुषों वाली सीटों पर भी अपनी दावेदारी पेश कर अपनी शक्ति का अहसास दिला रही हैं.
इस चुनाव मे नारी सशक्तीकरण की झलक दिखेने को मिलेगी. करीब 70 फीसदी सीटों पर उनकी दावेदारी की संभावना जतायी जा रही है. सर्वाधिक दावेदारी मुखिया, सरपंच व बीडीसी पदों के लिए है. जिले में मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी व पंच के लिए महिलाएं जोर-शोर से अपने प्रचार-प्रसार में लगी हुई है.
लेकिन गत चुनावों में आरक्षित सीटों के अलावा लगभग दस फीसदी सीटों पर महिलाओं ने चुनाव लड़ा व जीत भी हासिल हुई. इस बार चुनाव के लिए प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालयों पर नामांकन के लिए काटे गये नाजीर रसीद में महिलाओं की संख्या अब तक अधिक है. जानकार मानते हैं कि महिलाओं में नेतृत्व व प्रबंधनक्षमता अधिक होती है. अगर उन्हें मौका मिले, तो वे बेहतर कर सकती हैं. राजनीति में महिलाओं का क्रेज पहले से बढ़ा है.
लेकिन, लोकसभा व विधान सभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं होने से पंचायत चुनाव ने उन्हें ज्यादा आकर्षित किया है. वे स्वतंत्र रूप से नेतृत्व क्षमता का बेहतर उपयोग कर सकती हैं. वहीं कई महिलाओं ने कहा कि जब महिला वोटरों की संख्या आरक्षित व अनारक्षित दोनों सीटों पर है, तो वे पुरुषों के दावे वाली सीटों पर भी चुनाव लड़ यह साबित करेगी कि महिलाएं आज किसी भी स्थिति में पुरुषों से कम नहीं. महिला प्रत्याशी इस पंचायत चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ अपने क्षेत्रों में नामांकन के बाद प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










