लॉज के सील होने से अब बुकिंग करानेवाले परेशान
कार्रवाई. कुदरा के शिवा लॉज पर पुलिस ने की थी छापेमारी कुदरा स्थित शिवा लॉज को पुलिस ने सील कर दिया है. ऐसे में उन लोगों की भी दिक्कते बढ़ गयी हैं, जिन्होंने पहले से इस लॉज को शादी ब्याह को लेकर बुक कराया था. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने इस लॉज […]
कार्रवाई. कुदरा के शिवा लॉज पर पुलिस ने की थी छापेमारी
कुदरा स्थित शिवा लॉज को पुलिस ने सील कर दिया है. ऐसे में उन लोगों की भी दिक्कते बढ़ गयी हैं, जिन्होंने पहले से इस लॉज को शादी ब्याह को लेकर बुक कराया था. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने इस लॉज में देह व्यापार का खुलासा किया था. इस दौरान इस लॉज को सील कर दिया गया.
पुसौली (कैमूर) : कुदरा स्थित शिवा लॉज को पुलिस ने सील कर दिया है. ऐसे में शादी-विवाह के इस सीजन में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने इस लॉज में देह व्यापार का खुलासा किया था. इस दौरान इस लॉज को सील कर दिया गया. ऐसे में उन लोगों की भी दिक्कते बढ़ गयी है, जिन्होंने पहले से इस लॉज को शादी-विवाह को लेकर बुक कराया था. ऐसे लोग अब दूसरे ठिकाने की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं.
किराये पर रहनेवालों को भी हटाया
शिवा लॉज में ऊपरी तल्ले पर किराये पर रह रहे लोगों को से भी पुलिस ने कमरे को खाली करा लिया है. ये लोग आनन-फानन में किसी तरह अपना समान लेकर दूसरे जगहों पर पहुंचे. लोगों की परेशानी के बाद भी प्रशासन ने कोई ध्यान नही दिया.
क्या कहते हैं लॉज बुक करनेवाले लोग
पुसौली के नंदलाल प्रसाद ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी होनी है. इसको लेकर कुदरा का शिवा लॉज 11 हजार रुपये में बुक किया था, लेकिन सील हो जाने से अब कहीं और व्यवस्था करने की सोच रहे हैं. सोमवार की रात दूसरे होटल को बुक किया.
क्या कहते हैं प्रशिक्षु डीएसपी
प्रशिक्षु डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया की जांच के क्रम में पाया गया की लॉज के मालिक का बेटा भी लॉज में बैठता है. जांच के क्रम में उसकी भी सहभागिता सामने आयी है. छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लॉज को सील किया गया है. मालिक कृष्णा सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
लॉज मालिक का बेटा हो चुका है गिरफ्तार
सोमवार को मोहनिया डीएसपी मनोज राम व प्रशिक्षु डीएसपी गौरव पांडेय के नेतृत्व में कुदरा के शिवा लॉज में हुई छापेमारी के दौरान लॉज के मालिक कृष्णा सिंह के बेटे दीपू सिंह को पुलिस ने जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया. इसके बाद जेल भेजा जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










