वोटरलिस्ट को फाइनल टच देने में जुटे बीएलओ
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ (कैमूर) : प्रखंड के सभी बीएलओ (शिक्षकों) को ब्लॉक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियोजन किया गया है. सभी बीएलओ तेजी से अपने काम में लगे हैं. वहीं, बीडीओ मोहम्मद अब्दुल कैयूम अंसारी द्वारा समय-समय पर उचित गाइडलाइन भी दी जा रही है. सभी बीएलओ का प्रतिनियोजन 27 फरवरी से […]
विज्ञापन
रामगढ़ (कैमूर) : प्रखंड के सभी बीएलओ (शिक्षकों) को ब्लॉक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियोजन किया गया है. सभी बीएलओ तेजी से अपने काम में लगे हैं. वहीं, बीडीओ मोहम्मद अब्दुल कैयूम अंसारी द्वारा समय-समय पर उचित गाइडलाइन भी दी जा रही है. सभी बीएलओ का प्रतिनियोजन 27 फरवरी से ही किया गया है. काम पूरा करने का अंतिम तिथि दो मार्च तक है.
इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है. सभी बीएलओ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हैं, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसको लेकर समय-समय पर बीएलओ द्वारा किये जा रहे काम की जांच भी की जा रही है. इस मौके पर कृष्ण कांत शर्मा, कमलेश शर्मा, बहादुर सिंह यादव, संतोष कुमार व महेंद्र राम समेत कई बीएलओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










