सर, नहीं मिल रहे प्रोत्साहन के रुपये

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : समाहरणालय परिसर में इन दिनों मैट्रिक व इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी पास करने वाले परीक्षार्थी प्रोत्साहन राशि पाने को लेकर कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. सही जानकारी के अभाव में छात्र-छात्राएं कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग का दरवाजा खटखटा रहे हैं. स्टूडेंट्स की बढ़ी भीड़ से खास कर कल्याण विभाग के कार्यालय […]

विज्ञापन
भभुआ (नगर) : समाहरणालय परिसर में इन दिनों मैट्रिक व इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी पास करने वाले परीक्षार्थी प्रोत्साहन राशि पाने को लेकर कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. सही जानकारी के अभाव में छात्र-छात्राएं कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग का दरवाजा खटखटा रहे हैं. स्टूडेंट्स की बढ़ी भीड़ से खास कर कल्याण विभाग के कार्यालय के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. समाहरणालय में अन्य कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को भी स्टूडेंट्स की भीड़ से काफी परेशानी हो रही है.
गौरतलब है कि जिन छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट व मैट्रिक की परीक्षा पिछले साल प्रथम व द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण किया है. सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 15 हजार व 10 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करायी जा रही है. उक्त राशि को पाने के लिए समाहरणालय स्थित कल्याण विभाग व शिक्षाविभाग में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं सुबह से आकर परिसर में जमा हो जा रहे हैं.
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को किस वर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जानी है. इसके बारे में सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है. सैकड़ों की संख्या में आये दिन भीड़ इकट्ठा होने से कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. कार्यालय कर्मी भी आये हुए स्टूडेंट्स को समझा-समझा कर थक चुके हैं.
प्रोत्साहन राशि पाने के लिए समाहरणालय पर आयी चैनपुर की संगीता कुमारी, रीना कुमारी, कुदरा के अंकुर सौरभ, भभुआ के विनायक कुमार पटेल ने बताया कि स्कूल में बताया गया कि आपलोगों को प्रोत्साहन राशि जिला कल्याण विभाग से मिलेगा और जब हम यहां पहुंचे तो अब तक सही जानकारी नहीं मिल पा रही है कि आखिर कब और किन लोगों को योजना का लाभ मिलेगा. ऐसे ही समस्या लेकर समाहरणालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी जुटे हुए दिखायी पड़े.
बच्चों को जानकारी की है कमी
इस संबंध में पूछे जाने पर जिला कल्याण पदाधिकारी कन्हैया राम ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सही जानकारी नहीं होने के कारण वे आये दिन कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वर्ष 2015 में मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले एससी/एसटी के मैट्रिक प्रथम व द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण किये छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करायी जानी है.
उन्होंने कहा कि जिले में इस वर्ष पास हुए प्रथम श्रेणी में 372 व द्वितीय श्रेणी में 160 छात्र-छात्राएं, एससी व एसटी वर्ग से 25 छात्र-छात्राएं प्रथम व द्वितीय श्रेणी में 156 छात्र-छात्राएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जायेगा. वहीं, बीसी टू के वैसे छात्र-छात्राएं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय डेढ लाख से कम है, उन्हें भी मानक के तहत योजना का लाभ दिया जायेगा. इसके अलावा वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एससी-एसटी की छात्राओं को प्रोत्साहन योजना के तहत राशि उपलब्ध करायी जायेगी. कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि इसके अलावा अन्य वर्षों के पास उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए कोई राशि नहीं देनी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन