दुर्गावती में पंचायत चुनाव को लेकर सरगरमी तेज
कर्मनाशा (कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र दुर्गावती में पंचायती चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है. इस बार होने वाले चुनाव में संभावित आरक्षण रोस्टर को मान कर कई पंचायतों में दो या तीन बार से पांव जमाये एक ही परिवार से होते आ रहे मुखिया अब बीडीसी या जिला परिषद सीट पर चुनाव लड़ने के […]
कर्मनाशा (कैमूर) : प्रखंड क्षेत्र दुर्गावती में पंचायती चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है. इस बार होने वाले चुनाव में संभावित आरक्षण रोस्टर को मान कर कई पंचायतों में दो या तीन बार से पांव जमाये एक ही परिवार से होते आ रहे मुखिया अब बीडीसी या जिला परिषद सीट पर चुनाव लड़ने के बोटरों व समर्थकों से तालमेल बैठाना शुरू कर दिये हैं.
वैसे अभी भी दो तीन पंचायतों में संभावित आरक्षण सूची से ऐसा लग रहा है कि एक-दो बार से जीत हासिल करते आ रहे मुखिया या उनके परिवार से कोई न कोई चुनाव मैदान में रहेगा और पुनः घुमा फिरा कर उनके परिवार से ही मुखिया जैसे पद पर जीत दर्ज की संभावना है.
हालांकि, अभी आरक्षण सूची प्रखंड कार्यालय से जारी नहीं है, फिर भी संभावित आरक्षण सूची को ही फाइनल मान कर दावेदार तैयारी में लगे हुए हैं. वैसे ब्लॉक से मिली सूचना के अनुसार, वार्डों में कुछ सदस्य सीटों में बदलाव की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










