वृद्ध की मौत के विरोध में सड़क जाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शुक्रवार की दोपहर भभुआ-मोहनिया रोड पर स्थित मरचांव गेट के पास डीएम के स्कॉट वाहन के धक्के से एक 65 वर्षीय वृद्ध कोशडीहरा निवासी रामेश्वर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. डीएम पुसौली से निरीक्षण कर लौट रहे थे. उनका वाहन आगे था, जबकि स्कॉट वाहन उनके काफी पीछे चल […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : शुक्रवार की दोपहर भभुआ-मोहनिया रोड पर स्थित मरचांव गेट के पास डीएम के स्कॉट वाहन के धक्के से एक 65 वर्षीय वृद्ध कोशडीहरा निवासी रामेश्वर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
डीएम पुसौली से निरीक्षण कर लौट रहे थे. उनका वाहन आगे था, जबकि स्कॉट वाहन उनके काफी पीछे चल रहा था. इसी दौरान अचानक मरचांव गेट के पास साइकिल के साथ सड़क पर आये वृद्ध स्कॉट वाहन के सामने आ गये व उससे टकरा कर वह दूर जा गिरे व उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.
इधर, स्कॉट वाहन के काफी आगे चल रहे डीएम को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल आलाधिकारियों के साथ सिविल सर्जन को मौके पर भेजा. लेकिन, तब तक घटना के बाद जुटे ग्रामीणों द्वारा वृद्ध की मौत पर आक्रोशित होते हुए भभुआ- मोहनिया रोड पर स्थित मरचांव गेट के पास शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे. ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर दिये जाने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मौके पर पहुंचे एसडीओ ललन प्रसाद, डीएसपी दिलीप कुमार झा व बीडीओ मानेंद्र
कुमार सिंह ने ग्रामीणों को मुआवजा दिये जाने का आश्वासन देते हुए सड़क जाम हटाने को कहा. लेकिन, ग्रामीण मौके पर ही मुआवजे की घोषणा की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा.
साइकिल से वापस लौट रहे थे गांव : डीएम के स्कॉट वाहन की चपेट में आये 65 वर्षीय रामेश्वर सिंह शुक्रवार को धान के बकाये पैसे लाने रतवार गांव के एक मिलर के पास गये हुए थे. धान के बकाये पैसे की तगादा कर दोपहर दो बजे साइकिल से वापस अपने गांव कोशडीहरा लौट रहे थे. इसी दौरान वह मरचांव गेट के पास स्कॉट वाहन की चपेट में आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










