छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे दो मनचलों को लोगों ने धुना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : गुरुवार की दोपहर भभुआ-मोहनिया पथ पर डिहरा गांव के समीप छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे दो मनचलों को छात्रा के परिजन और राहगीरों ने मिल कर उसकी जम कर धुलाई कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एसपी दिलनवाज अहमद को जानकारी मिली कि डिहरा गांव के समीप […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : गुरुवार की दोपहर भभुआ-मोहनिया पथ पर डिहरा गांव के समीप छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे दो मनचलों को छात्रा के परिजन और राहगीरों ने मिल कर उसकी जम कर धुलाई कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, एसपी दिलनवाज अहमद को जानकारी मिली कि डिहरा गांव के समीप मॉब लिंचिंग की घटना हो रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद एसपी ने भभुआ थानेदार रामानंद मंडल को स्थल पर भेजा. यहां देखा गया कि कुछ भीड़ ने दो मनचलों को पकड़ रखा था. इसके बाद पूछताछ की गयी तो पता चला है कि भभुआ-मोहनिया पथ पर बारे गांव स्थित पंडित देवनाथ उच्च विद्यालय से इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर इंटर की दो छात्राएं अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान रतवार गांव के दो मनचले दोनों छात्राओं का पीछा करते हुए बारे स्कूल के पास डिहरा मोड़ तक पहुंच गये.
यहां वह छात्राओं से छेड़खानी करने लगे. इसी दौरान सड़क पर खड़े छात्रा के एक परिजन ने इसका विरोध किया, तो मनचलों द्वारा उसे मारने की धमकी दी गयी. इसके बाद छात्रा के परिजन ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी. इधर, पुलिस दोनों मनचलों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन