आधार कार्ड जमा नहीं करनेवाले खाद्यान्न से रह सकते हैं वंचित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ शहर : जन वितरण प्रणाली के जिन लाभुक ने अपना आधार कार्ड जमा नहीं किया है, वह डीलर के माध्यम से अथवा अपने क्षेत्र के प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आधार कार्ड पांच दिनों के अंदर जमा करना सुनिश्चित करें, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो जन वितरण में आ रही परेशानी के कारण उन्हें […]
विज्ञापन
भभुआ शहर : जन वितरण प्रणाली के जिन लाभुक ने अपना आधार कार्ड जमा नहीं किया है, वह डीलर के माध्यम से अथवा अपने क्षेत्र के प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आधार कार्ड पांच दिनों के अंदर जमा करना सुनिश्चित करें, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो जन वितरण में आ रही परेशानी के कारण उन्हें खाद्यान्न से वंचित होना पड़ेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
उक्त बातों पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के बहुद्देशीय भवन में गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों व संबंधित अधिकारियों की बैठक में एसडीएम जनमेजय शुक्ला ने कहा. भभुआ एसडीएम जनमेजय शुक्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धर्मवीर कुमार भारती भी मौजूद रहे.
एसडी ने कहा कि खाद्यान्न ऑनलाइन वितरण किये जाने को लेकर सभी डीलरों को कुछ माह के अंदर पॉश मशीन दी गयी है. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की संपन्न लोग अपना राशन कार्ड आपूर्ति कार्यालय में चाहें, तो अपनी स्वेच्छा से जमा कर सकते हैं.
नहीं तो एक अभियान चला कर जितने कार्ड रद्द किये जायेंगे और उनकी जगह गरीबों के नाम से कार्ड बनाया जायेगा. साथ ही बैठक में चर्चा की गयी की जो लोग अभी तक प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना का लाभ नहीं लिया है. वह अपने परिवार के पूरे आधार के साथ अपने घर की एक महिला के दो फोटो एवं बैंक खाते लेकर गैस एजेंसी जाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन