हाइवा-बाइक की टक्कर में युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज सूर्य मंदिर के सामने एनएच 33 पर हाइवा व बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

मोदनगंज. प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज सूर्य मंदिर के सामने एनएच 33 पर हाइवा व बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि फल्गु नदी पुल सूर्य मंदिर के सामने एकंगरसराय की ओर से मिट्टी लोड किये हाइवा आ रहा था. वहीं बंधुगंज से एकंगरसराय की ओर बाइक पर सवार दो युवक जा रहा था. पुल के समीप हाइवा व बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें बाइक सवार अनंतपुर निवासी जयशंकर कुमार व पेवता निवासी राजरौशन उर्फ़ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए बंधुगंज निजी चिकित्सालय में लाया, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद रेफर कर दिया. रास्ते में राजरौशन की मौत हो गयी. वहीं जयशंकर का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. राजरौशन की मौत की खबर सुनकर पेवता गांव में चीख-पुकार मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं घोसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अनुसंधान में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन