Jehanabad : जीविका से जुड़ीं महिलाओं को किफायती ब्याज दरों पर मिलेगा ऋण

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : जीविका से जुड़ीं महिलाओं को किफायती ब्याज दरों पर मिलेगा ऋण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

अरवल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया. जिसमें हजारों की संख्या में जीविका दीदियों ने जीविका निधि के शुभारंभ को देखा और उनके संबोधन को सुना. प्रधानमंत्री के द्वारा संस्था के औपचारिक शुभारंभ के उपलक्ष्य में संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ कि राशि भी हस्तांतरित किया. उन्होंने अपने संबोधन कहा की जीविका निधि के खुल जाने से जीविका से जुड़ी महिलाओं को किफायती ब्याज दरों पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए इस सहकारी समिति की स्थापना की गयी है. जीविका के सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय संघ इस समिति के सदस्य होंगे. बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों इसके वित्तपोषण में योगदान देंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में माध्यम से संभी जीविका दीदियों का संबोधन किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की पिछले कुछ वर्षों में, जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उद्यमी बनकर उभरी हैं और ग्रामीण बिहार में छोटे उद्यम और उत्पादक कंपनियां स्थापित कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन