दो दिन से थी लापता, जहानाबाद के जमुना नदी में मिली महिला की लाश; टहलने के दौरान फिसला था पैर

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस के निकट इंतजार करते महिला के परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मखदुमपुर प्रखंड के वाजिदपुर गांव के पास जमुना नदी से एक महिला का शव बरामद हुआ है. यह शव दो दिन से लापता 55 वर्षीय रमीजा खातून का है, जो नदी किनारे टहलते समय पैर फिसलने से गिर गई थीं.

विज्ञापन

Jamuna River: मखदुमपुर प्रखंड के वाजिदपुर गांव के समीप जमुना नदी से सोमवार की दोपहर एक महिला का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के बंशीबीघा गांव निवासी रमीजा खातून (55) के रूप में हुई है. वह मखदुमपुर स्थित अपने नैहर आयी हुई थी.

विज्ञापन

नदी किनारे टहलने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले शाम में रमीजा खातून जमुना नदी के किनारे टहलने गयी थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गयी. काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था. सोमवार को वाजिदपुर गांव के समीप नदी में महिला का शव मिला.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शव मिलने की सूचना पर मखदुमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

छड़ी के सहारे चलती थी महिला

जहानाबाद सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां दिव्यांग थी और छड़ी के सहारे चलती थी. दो दिन पहले नदी किनारे टहलने के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गयी थी.

महिला की मौत और शव बरामद होने की सूचना बंशीबीघा स्थित उसके ससुराल पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन