बारिश ने बिगाड़ा अरवल का रसोई बजट, 200 रुपये किलो पहुंची गोभी तो 100 में बिक रही हरी मिर्च

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vegetable Prices: बारिश के मौसम में जहां खाने का शौक बढ़ जाता है, वहीं सब्जियों की बढ़ती कीमतें आम लोगों की परेशानी का सबब बन गई हैं. अरवल में टमाटर, प्याज, भिंडी जैसी सब्जियां महंगी हो गई हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है. लगातार बारिश से खेतों में जलजमाव के कारण फसलें सड़ रही हैं, जिससे आवक कम हो गई है और कीमतें आसमान छू रही हैं.

विज्ञापन

Vegetable Prices: बारिश के मौसम में जहां लोगों का तरह-तरह के लजीज व्यंजन खाने का शौक बढ़ जाता है, वहीं सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लगातार हो रही बारिश के बाद अरवल के बाजार में हरी सब्जियों के दाम में तेजी से उछाल आया है. आलू से लेकर टमाटर, प्याज, भिंडी और हरी धनिया समेत अधिकांश सब्जियों की कीमत बढ़ गयी है. इससे लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है और महंगी सब्जियां खरीदने से लोग परहेज करने लगे हैं.

विज्ञापन

स्थिति यह है कि स्थानीय बाजार में 40 रुपये प्रति किलो से कम कीमत पर अधिकांश सब्जियां उपलब्ध नहीं हैं. पिछले करीब 15 दिनों में कई सब्जियों के भाव लगभग दोगुने हो गये हैं. सबसे अधिक तेजी टमाटर के भाव में देखने को मिल रही है. महंगी हरी सब्जियों के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की थाली पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है.

बारिश से खेतों में सब्जियों की फसल को नुकसान

सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है. इससे सब्जियों की लत और फसल सड़ने-गलने लगी है. उत्पादन प्रभावित होने के साथ बाजार में हरी सब्जियों की आवक भी कम हो गयी है. आवक कम होने और मांग बनी रहने के कारण सब्जियों के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है.

दो सब्जियों की जगह एक से चल रहा काम

सब्जियों के बढ़े दाम का सीधा असर लोगों की रसोई पर पड़ा है. पहले जिन घरों में भोजन के साथ दो तरह की सब्जियां बनती थीं, वहां अब एक ही सब्जी से काम चलाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि सब्जियों की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ गया है. गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रोजाना हरी सब्जी खरीदना मुश्किल होता जा रहा है.

बाजार में इस भाव बिक रही हैं सब्जियां

स्थानीय सब्जी मंडी में खुदरा भाव के अनुसार प्याज 50 से 60 रुपये, लाल आलू 40 रुपये, बैंगन 60 रुपये, करेला 50 रुपये, लौकी 20 रुपये, खीरा 60 रुपये, परवल 40 से 60 रुपये, टमाटर 60 रुपये, कुंदरी 20 रुपये, केला 40 रुपये, खस 80 रुपये, गोभी 200 रुपये, भिंडी 50 रुपये, हरी मिर्च 100 रुपये और शिमला मिर्च 80 रुपये किलो तक बिक रही है. वहीं धनिया 30 रुपये प्रति 100 ग्राम के भाव से बिक रहा है. कैता और नेनुआ करीब 20 रुपये किलो बिक रहे हैं.

अगले 15 दिनों तक भाव में तेजी रहने की संभावना

सब्जी विक्रेता मनोज प्रसाद ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है. अगले करीब 15 दिनों तक सब्जियों के भाव में तेजी रहने की संभावना है. बाजार में नयी सब्जियों की आवक शुरू होने के बाद कीमतों में गिरावट आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: नवादा में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 34 आरोपित गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन