अरवल में डीएम के जनता दरबार में पहुंची 4 शिकायतें, नाली से लेकर स्कूल शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति तक का मामला

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में समस्या सुनते डीएम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने जनता दरबार लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं. नली-गली, शिक्षा विभाग आदि से जुड़ी 4 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से कई का मौके पर निष्पादन हुआ.

विज्ञापन

DM Public Grievance: जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया. जनता दरबार में करीब चार नागरिकों ने अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया. प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से नली-गली, नगर परिषद कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, आईसीडीएस कार्यालय और शिक्षा विभाग से संबंधित थीं.

विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं. इनमें से अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष मामलों को लेकर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने को कहा.

सड़क पर जलजमाव की ग्रामीणों ने की शिकायत

अरवल नगर परिषद क्षेत्र के अरवल सिपाह गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर काफी जलजमाव हो जाता है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की मांग की.

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, अरवल और कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद अरवल को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

शिक्षिका ने नजदीकी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति की मांग की

अरवल प्रखंड स्थित एनपीएस निसरपुरा विद्यालय की शिक्षिका मिनू कुमारी ने भी जनता दरबार में अपनी समस्या रखी. उन्होंने बताया कि तबीयत खराब रहने के कारण विद्यालय आने-जाने में काफी असुविधा होती है. उन्होंने नजदीकी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कराने की मांग की.

इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

जनता दरबार के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए. उन्होंने कहा कि शेष मामलों में भी त्वरित और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन