जहानाबाद नगर परिषद के ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम के आश्वासन के बाद चार दिन से जारी धरना समाप्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jehanabad News: जहानाबाद नगर परिषद के ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चार दिनों से चल रहा वार्ड पार्षदों का धरना डीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. पूरी खबर पढ़ें....

विज्ञापन

Jehanabad News: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर वार्ड पार्षदों का चार दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को समाप्त हो गया. एसडीएम की पहल पर वार्ड पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा, जहां जिला पदाधिकारी से वार्ता हुई. इस दौरान पार्षदों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा. जिला पदाधिकारी के आश्वासन के बाद पार्षदों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की.

विज्ञापन

ईओ को हटाने और जांच की उठाई मांग

इससे पहले वार्ड पार्षद संघ के बैनर तले नगर परिषद कार्यालय के समक्ष चौथे दिन भी धरना जारी रहा. संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जब तक संघ की मांगें पूरी नहीं होंगी और कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह को नहीं हटाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

पार्षद संघ ने ईओ पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुए उनके कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद में करीब दो वर्षों से विकास कार्य ठप हैं. शहर में जलजमाव की समस्या बनी हुई है और लाइटिंग व्यवस्था भी बदहाल है, जिससे कई इलाके अंधेरे में डूबे रहते हैं.

पार्षदों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

धरना को पार्षद संजीव कुमार बबलू, संजय कुमार गुप्ता, मंजू देवी, सोनी देवी, शीला देवी, विभा देवी, कारू चौधरी, किरण देवी, गीता देवी, शैलेश कुमार तथा पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद फैजान सहित अन्य पार्षदों और प्रतिनिधियों ने संबोधित किया.

राजद और कांग्रेस ने भी दिया समर्थन

अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे. राजद और कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए वार्ड पार्षद संघ की मांगों का समर्थन किया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन