Jehanabad : राजस्व महाअभियान के तहत पांच पंचायतों में शिविर लगा लिये गये फॉर्म

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : राजस्व महाअभियान के तहत पांच पंचायतों में शिविर लगा लिये गये फॉर्म

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा जमीन के रिकॉर्ड में अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसे राजस्व महाअभियान का नाम दिया गया है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा जमीन के रिकॉर्ड में अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसे राजस्व महाअभियान का नाम दिया गया है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर भूमि के दस्तावेजों में अशुद्धियों को दुरुस्त करने का दस्तावेज अंचल के कर्मियों द्वारा लिया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को मखदुमपुर प्रखंड के पांच पंचायतों में सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय के अध्यक्षता में राजस्व महाअभियान का शिविर लगाया गया. मामले की जानकारी देते हुए सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार के दिन नगर पंचायत मखदुमपुर में शिविर लगाया गया जहां 400 फॉर्म लिए गये. वहीं सोल्हन्डा पंचायत में लगाये गये शिविर में 72 फॉर्म प्राप्त किये गये, सुगांव पंचायत में 199, मकरपुर पंचायत में 190 तथा मलाठी पंचायत में 176 फार्म लिए गए. उन्होंने कहा कि इस मौके पर राजस्व अधिकारी मखदुमपुर, सभी पंचयात के कर्मचारी,सीएससी के ऑपरेटर, स्थानीय मुखिया सहित कई लोग उपस्थित रहे. सीओ ने कहा कि सरकार ने राजस्व महाअभियान आम लोगों की सुविधा के लिए चलाया है ताकि आम लोगों को अपने जमीन के कागजात में अशुद्धियों को सुधरवाने के लिए अपने आंचल का चक्कर काटना न पड़े और उनके पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर समस्याओं का निदान किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन