जहानाबाद में चोरों ने काटा रेलवे का ओवरहेड वायर, 3 घंटा बाधित रहा ट्रेन का परिचालन

Updated:
विज्ञापन

कांटे गए ओवरहेड वायर

जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास मदारपुर मोहल्ले में चोरों ने 25 हजार वोल्ट का ओवरहेड वायर काट दिया. इस घटना से रेल परिचालन करीब तीन घंटे तक ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jehanabad News: पटना–गया रेलखंड पर जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास मदारपुर मोहल्ला के समीप चोरों ने रेलवे का 25 हजार वोल्ट का ओवरहेड वायर काट दिया. इस घटना के कारण रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

ओवरहेड वायर कटने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची. करीब तीन घंटे तक मरम्मत का काम चला, जिसके बाद वायर को ठीक कर रेल परिचालन दोबारा शुरू कराया गया. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

गंगा दामोदर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें हुईं लेट

इस घटना का असर कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ा. 03329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से चली. इसके अलावा पटना–गया रेलखंड से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा.

आरपीएफ ने दर्ज की प्राथमिकी

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब चार बजे ओवरहेड वायर काटे जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुट गई. मामले की सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की. इस मामले में आरपीएफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: अरवल में रेड रन-2026, एचआईवी-एड्स जागरूकता के लिए दौड़े युवा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन