अरवल में रेड रन-2026, एचआईवी-एड्स जागरूकता के लिए दौड़े युवा

Author Anjani kumar|Edited by Karunatiwari
Updated:
विज्ञापन

राजकीय नियंत्रण महाविद्यालय में एड्स जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

अरवल के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में जिला स्तरीय रेड रन-2026 का आयोजन हुआ. युवाओं को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई.

विज्ञापन

Arwal News: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, अरवल में जिला स्तरीय रेड रन-2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और रेड रिबन क्लब की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करना था. इस आयोजन में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जोश के साथ पूरी की दौड़, दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ दौड़ पूरी की. इस दौरान उन्होंने फिटनेस, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एचआईवी-एड्स से जुड़ी सही जानकारी देना और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा.

प्राचार्य ने बताया ऐसे आयोजनों का महत्व

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रणव कुमार ने कहा कि रेड रन-2026 जैसे आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं.

रेड रिबन क्लब ने निभाई अहम भूमिका

कॉलेज की नोडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि रेड रिबन क्लब के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता रही.

खेल भावना और फिटनेस को मिला बढ़ावा

खेल प्रभारी प्रो. अमरजीत पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ी है. उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से कराने की बात कही.

सफल आयोजन में सभी का रहा योगदान

मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने कहा कि रेड रन-2026 केवल दौड़ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रभावी अभियान है. विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से जिला स्तरीय आयोजन सफल रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, रेड रिबन क्लब के सदस्यों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. अंत में सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

ALSO READ: जहानाबाद में मदरसे का छात्र और कॉलेज छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन