छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन

बुधवार को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के अकौना गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गयी जिसमें एक पक्ष दंपती घायल हो गये.

विज्ञापन

मखदुमपुर. बुधवार को मखदुमपुर थाना क्षेत्र के अकौना गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गयी जिसमें एक पक्ष दंपती घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया. घायलों में मुन्ना साव एवं उनकी पत्नी दोस्ती देवी बताी जाती है. घायल मुन्ना साव ने बताया कि उनकी बेटी पानी लाने जा रही थी. इसी दौरान धीनाबिगहा के कुछ युवक उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया. साथ ही साथ घर पर चढ़कर मारपीट कर दिया. इसमें एवं उनकी पत्नी घायल हो गई. इस मामले में प्राथमिकी को लेकर मखदुमपुर थाने में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन