Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

शकुराबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में करेंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संजय चन्द्रवंशी की मौत हो गयी. मालूम हो कि मिर्जापुर गांव निवासी संजय चंद्रवंशी गांव स्थित देवी स्थान के समीप खेत पटवन को लेकर मोटर चालू करने गया था ज्योंहि टोका फंसाने के लिए तार हाथ से पकड़ा वैसे ही कऐंट की चपेट में आ गया.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में करेंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संजय चन्द्रवंशी की मौत हो गयी. मालूम हो कि मिर्जापुर गांव निवासी संजय चंद्रवंशी गांव स्थित देवी स्थान के समीप खेत पटवन को लेकर मोटर चालू करने गया था ज्योंहि टोका फंसाने के लिए तार हाथ से पकड़ा वैसे ही कऐंट की चपेट में आ गया. उक्त तार में 440 वॉल्ट करेंट प्रवाहित हो रही थी. करेंट की चपेट में आने से झुलस कर जमीन पर गिरा पड़ा. ग्रामीणों की नजर जब उक्त युवक पर पड़ा तो परिजनों को सूचना दिया. सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी फरीदपुर ले गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया. सदर अस्पताल में पहुचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. युवक का मौत होने की भनक लगते ही परिजन रोने -बिलखने लगे. वहीं गांव में मातम छा गया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया जहां पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन