Jehanabad : घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : घायल व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मंगलवार की देर शाम टेहटा थाना क्षेत्र के कुर्था बाजार इमलिया मोड़ के समीप सड़क किनारे गिरे एक घायल व्यक्ति को टेहटा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

मखदुमपुर. मंगलवार की देर शाम टेहटा थाना क्षेत्र के कुर्था बाजार इमलिया मोड़ के समीप सड़क किनारे गिरे एक घायल व्यक्ति को टेहटा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. घायल व्यक्ति कुछ बोल नहीं पा रहा है. इस बाबत टेहटा थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने थाने की पुलिस गश्त लगा रही थी तो सड़क किनारे एक गिरे घायल व्यक्ति को देखा, जिसे आनन -फानन में रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लोगों से पहचान करने में जुटी हुई है.

पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो को किया गिरफ्तार

मखदुमपुर. टेहटा थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट के आरोपी रहे टार्जन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दूसरे मामले में टेहटा से ही शराब के नशे में हंगामा कर रहे जय प्रकाश को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के लिए कोर्ट भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन