Jehanabad : अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद यात्रा रथ समाज की महिलाओं को करेगा प्रेरित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 10:33 PM

विज्ञापन

आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी का अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद यात्रा के तहत घोसी खेल मैदान में सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

घोसी. आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी का अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद यात्रा के तहत घोसी खेल मैदान में सभा का आयोजन किया गया. आयोजित संवाद यात्रा में भारी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भाग लिया. आयोजित संवाद यात्रा बिहार विधान चुनाव 2025 तक चलेगा. इस मौके पर चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अतिपिछड़ा समाज की महिलाओं को आज तक सिर्फ वोट बैंक के रूप में सभी दलों ने इस्तेमाल किया है.

घोसी खेल मैदान में अतिपिछड़ा माता बहन संवाद यात्रा संपन्न

अतिपिछड़ा माता-बहन संवाद यात्रा रथ समाज की बहनों और माताओं को प्रेरित करेगी कि अपने अधिकार को संघर्ष करके प्राप्त करना है. सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिले, इस पर भी उन्होंने जिलाध्यक्ष को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अतिपिछड़ा माता-बहन के संपर्क में रहने को कहा और अतिपिछड़ा समाज के माता-बहनों से अपील किया और कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय अतिपिछड़ा समाज के माता-बहनों को भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिलाध्यक्ष से संपर्क में रहना है. इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन ने कहा कि आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अतिपिछड़ा समाज को एकजुट होकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के प्रत्याशी को वोट करना है. इस मौके पर पार्टी के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव मो परवेज खान, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सूदर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामकिशोर सिंह, प्रभारी बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, बिहार प्रदेश महासचिव मधुबाला देवी, बिहार प्रदेश सचिव, राज कुमार चंद्रवंशी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) रेखा कुमारी, बिहार प्रदेश संगठन मंत्री राकेश रौशन, जिलाध्यक्ष राजकमल वर्मा, घोसी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष भूषण कुमार, मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष समिंदर सिंह चंद्रवंशी, मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, अरुण कुमार सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. आयोजित संवाद यात्रा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकमल वर्मा ने किया. जबकि मंच संचालन मधुबाला देवी ने किया. संवाद यात्रा राकेश रौशन के नेतृत्व में की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन