बिहार में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: महीने भर चलेगा महाअभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में शामिल डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों से जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन

Arwal News: बिहार में जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा. इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. अरवल जिले से डीएम अमृषा बैंस, डीएसपी (मुख्यालय) हरीश कुमार सिन्हा और डीडीसी शैलेश कुमार सहित प्रमुख अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए.

विज्ञापन

योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना मुख्य लक्ष्य

बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और आमजनों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है. अभियान के दौरान जिला, प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर पर अंतरविभागीय समन्वय बनाकर रचनात्मक एवं जनसहभागिता आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

'आशीर्वाद का दीया' और 'सेवा चित्र' जैसे अनोखे कार्यक्रम

अभियान के अंतर्गत तय की गई मुख्य गतिविधियों की रूपरेखा:

  • आशीर्वाद का दीया: विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें दीप प्रज्वलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसमें नगर निकाय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पीडीएस डीलर, गैस वितरक और पंचायत सरकार भवन सीधे जुड़ेंगे.
  • सेवा चित्र: स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं में जनसेवा का भाव जगाने के लिए विद्यालयों व महाविद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी.
  • सेवा स्मरण: नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा.
  • आंगन का मिलन: बच्चों और अभिभावकों द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के सेवा भाव व योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा.

जिला व प्रखंड स्तर पर अधिकारियों की तय हुई जिम्मेदारी

अभियान को धरातल पर शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने का टास्क सौंपा गया है. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिला पदाधिकारी नियमित रूप से इन गतिविधियों की समीक्षा करेंगे, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक बिना किसी बाधा के पहुंच सके.

Also Read: अरवल डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 14 फरियादी: बिजली कनेक्शन से लेकर रास्ते तक की समस्याओं पर तुरंत एक्शन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन