अरवल डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 14 फरियादी: बिजली कनेक्शन से लेकर रास्ते तक की समस्याओं पर तुरंत एक्शन

Updated:
विज्ञापन

डीएम का जनता दरबार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद, बिजली और शिक्षा समेत कई विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर त्वरित समाधान किया.

विज्ञापन

Arwal News: जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे करीब 14 फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, नाली-गली निर्माण, मजदूरी भुगतान, कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों, प्रखंड, अंचल, परिवहन, आपदा, विद्युत और शिक्षा विभाग से जुड़े मामले सामने आए. डीएम ने अधिकांश मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया और शेष समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.

विज्ञापन

अप्रैल से अटके बिजली कनेक्शन पर कार्यपालक अभियंता को निर्देश

जनता दरबार में अरवल प्रखंड के पखरपुर निवासी सुजीत कुमार ने गुहार लगाई कि उन्होंने नए बिजली कनेक्शन के लिए बीते अप्रैल माह में ही आवेदन दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने विद्युत कार्यपालक अभियंता अरवल को तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार तुरंत बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

स्कूल सफाई कर्मी के 8 माह के बकाया वेतन पर डीईओ को आदेश

कलेर प्रखंड के वलिदाद गांव निवासी उपेंद्र राम ने आवेदन देकर बताया कि वह वलिदाद नट बिगहा विद्यालय में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्हें हटा दिया गया है. इसके साथ ही पिछले 8 महीनों से उनकी मजदूरी का भुगतान भी रोक कर रखा गया है. इस पर डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को मामले की जांच कर बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने का आदेश दिया.

बाढ़ से कटे रास्ते की मरम्मत के लिए बीडीओ को जांच का जिम्मा

करपी प्रखंड के समनपुर बदो निवासी राम निवास शर्मा ने डीएम को बताया कि हाल ही में आई बाढ़ के तेज बहाव के कारण गांव का मुख्य आवागमन मार्ग कट गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. डीएम ने इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) करपी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर अविलंब सड़क मरम्मत कराने का निर्देश दिया.

Also Read: अरवल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ की बैठक, 17 दिसंबर को 38 जिलों से पटना पहुंचेंगे गौ सेवक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन