जहानाबाद के रानीपुर में अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर: दर्जनों घर जमींदोज, हाईकोर्ट के आदेश पर भारी पुलिस बल के साथ एक्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद के रानीपुर गांव में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बुलडोजर चलाकर दर्जनों पक्के और कच्चे निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

विज्ञापन

Jehanabad News: जिले के काको प्रखंड अंतर्गत भेलावर ओपी क्षेत्र के रानीपुर गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी भूमि पर बने दर्जनों पक्के व कच्चे निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासनिक टीम की अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से पूरे गांव में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन

हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद जागा प्रशासन

जानकारी के अनुसार, रानीपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर वर्ष 2023-24 में जिला प्रशासन के समक्ष परिवाद संख्या 02/2023-24 दायर किया गया था. बाद में यह विवाद पटना उच्च न्यायालय पहुंच गया. हाईकोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लेकर नोटिस जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और चिह्नित सरकारी भूमि को खाली कराने की रूपरेखा तैयार की गई.

तीन नोटिस के बाद भी नहीं हटाया था कब्जा

अंचलाधिकारी (सीओ) अभिनव राज ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से तीन बार विधिवत नोटिस तामील कराया गया था और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई थी. इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया. अंततः माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर बुलडोजर से अवैध ढांचों को गिराया गया.

भारी पुलिस बल की तैनाती से शांत रहा इलाका

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित विरोध से निपटने के लिए भेलावर ओपी प्रभारी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सुरक्षाबलों ने भीड़ को दूर रखा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. हालांकि, आशियाना उजड़ने के बाद प्रभावित परिवारों में मायूसी का माहौल दिखा, वहीं प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है.

Also Read: बिहार में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: महीने भर चलेगा महाअभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन