पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’: जहानाबाद में MLC अनामिका पटेल ने गिनाए 12 बड़े कार्यक्रम
प्रेस वार्ता करते विधानपार्षद अनामिका पटेल | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में चलेगा. यह अभियान 'विकसित भारत-2047' के संकल्प को आम जनता से जोड़ेगा और जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएगा. अभियान के तहत 12 प्रमुख रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
Seva Sankalp abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा कार्यों को समर्पित एक माह का विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश सहित बिहार में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा. जहानाबाद स्थित जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा विधान पार्षद (एमएलसी) अनामिका पटेल ने इस वृहद अभियान की पूरी रूपरेखा और मुख्य उद्देश्यों को साझा किया.
विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा अभियान
विधान पार्षद अनामिका पटेल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सेवा को जनभागीदारी से जोड़ना, प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प और जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण के लिए आम जनता को एकजुट करना है. उन्होंने कहा कि यह अभियान पीएम मोदी के ढाई दशक के समर्पित सेवाकाल के प्रति जनता का आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा.
महीने भर चलेंगे 12 प्रमुख रचनात्मक कार्यक्रम
अभियान के अंतर्गत जिला, प्रखंड, मंडल और बूथ स्तर पर 12 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:
- आशीर्वाद का दीया एवं सपनों का भारत: दीप प्रज्वलन और चित्र सेवा के जरिए रचनात्मक सहभागिता.
- नमो सेवा (अनकही कहानियां) एवं सेवा की कहानी: जनसेवा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों और गाथाओं का प्रचार-प्रसार.
- आंगन मिलन सेवा व वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा: सामाजिक संस्थाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों को जोड़ने की विशेष पहल.
- सेवा सेतु, सेवा मेरा योगदान व सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज: युवाओं और नवाचार को सेवा कार्यों से जोड़ने वाले तकनीकी व सामाजिक मंच.
- सेवा के रंग–राष्ट्र के संग व सुशासन सेवा संवाद: प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन पर आधारित परिचर्चाएं.
भाजपा नेताओं ने की जनभागीदारी की अपील
प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव, अभियान संयोजक सह जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश केसरी, जिला प्रवक्ता रवि शंकर चौहान, मुन्नी चंद्रवंशी, कृष्ण मुरारी, बृजेश कुमार, अजीत यादव, डॉ. अमरेंद्र कुमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए