ePaper

Jehanabad : अभाविप के नगर अध्यक्ष बने रजनीश, तो नगर मंत्री हरेराम

Updated at : 02 Sep 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : अभाविप के नगर अध्यक्ष बने रजनीश, तो नगर मंत्री हरेराम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई का नवीन गठन बड़े ही उत्साह व उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष के रूप में रजनीश कुमार तथा नगर मंत्री के रूप में हरेराम कुमार को दायित्व प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुरजीत कुमार उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई का नवीन गठन बड़े ही उत्साह व उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष के रूप में रजनीश कुमार तथा नगर मंत्री के रूप में हरेराम कुमार को दायित्व प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुरजीत कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में पुराने नगर इकाई को औपचारिक रूप से भंग करते हुए नयी नगर कार्यकारिणी की घोषणा की और संगठन की नीतियों तथा उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. नयी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला संयोजक ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो गंगा की अविरल धारा की भांति निरंतर प्रवाहमान होकर समाज में राष्ट्रवादी शिक्षा, चरित्र निर्माण और छात्रहित की दिशा में कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि परिषद की पहचान केवल आंदोलन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव और संस्कार निर्माण का कार्य भी करता है. नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार, नगर मंत्री हरेराम कुमार, आयुष कुमार सह मंत्री, ध्रुव कुमार सहमंत्री, गोपाल कुमार एसएफएस संयोजक, विक्की कुमार एसएफडी संयोजक, रंजीत कुमार खेलो भारत संयोजक, चंदन कुमार को मंच प्रमुख बनाया गया. इस अवसर पर नवगठित नगर अध्यक्ष रजनीश कुमार ने परिषद द्वारा प्रदत्त विश्वास के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि वे नगर के प्रत्येक छात्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और समाधान तक पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन