Jehanabad : अलग-अलग गांवों में की गयी छापेमारी, 80 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : अलग-अलग गांवों में की गयी छापेमारी, 80 लीटर शराब जब्त

एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शकूराबाद थाने के पुलिस व एएलटीएफ ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

रतनी/मखदुमपुर/घोसी . एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शकूराबाद थाने के पुलिस व एएलटीएफ ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि शकुराबाद पुलिस व एएलटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में रुस्तमचक गांव के बधार स्थित जिनौरा के खेत में छुपा कर रखे गये 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया है़ वहीं मखदुमपुर के टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैदपुर गांव में छापेमारी कर 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. शुक्रवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली के सैदपुर गांव निवासी सिकंदर कुमार अवैध रूप से शराब का कारोबार करता है. जिसके बाद एएसआइ रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर सिकंदर कुमार के खेत से 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. घोसी पुलिस ने शेखपुरा नटटोली से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन